February 5, 2026 10:18 am

राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में सोलन लड़कियों में विजेता तथा लड़कों में बना उपविजेता

[adsforwp id="60"]

हिमाचल आजतक(ब्यूरो)
सब जूनियर 14 वर्ष से कम आयु की लड़के व लड़कियों की राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ द्वारा सिरमौर के जी.एन.एम.पी.एस विद्यालय पांवटा साहिब में आयोजित की गई। जिसमें हिमाचल के लगभग सभी जिलों व तीन संबंध यूनिटों के छात्र व छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला सोलन बास्केटबॉल संघ के महासचिव राज कुमार पाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला सोलन की लड़कियों की टीम ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत कर पहला स्थान प्राप्त किया तथा लड़कों की टीम ने रजत पदक जीत कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जिला सोलन की लड़कियों की टीम ने फाइनल मुकाबले में जी.एन.एम.पी.एस सिरमौर को हराया तथा लड़कों ने ए. पी. एस डगशाई को कड़ी चुनौती दी तथा उपविजेता रहे। सोलन की टीम के साथ गए पदाधिकारियो तथा प्रशिक्षकों जिनमें उमेश पाल,अमरदीप सिंह, जय ठाकुर तथा दिनेश सहित खिलाड़ियों का जिला सोलन बास्केटबॉल संघ के प्रधान भारत भूषण भारद्वाज, राज मोहम्मद खान, संजय ठाकुर, हेमंत गुप्ता ,भुवनेश्वर गुप्ता आदि ने उनका स्वागत किया व उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Advertisement