अर्की
अम्बुजा सीमेंट फाउडेशन के सौजन्य से डॉ. सत्य प्रकाश गांधी ने शुक्रवार को राजकीय उच्च विद्यालय पकोटी के छात्रों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी । उन्होंने विद्यार्थियों को चार प्रकार की स्वच्छता तथा उनके लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी और बच्चों से स्वास्थ्य के बारे में तरह तरह के प्रश्न किये और संतोषजनक उत्तर पाकर डॉ. गांधी ने बच्चों को इसी तरह जागरूक रहने का निर्देश दिया। स्वच्छता और स्वास्थ्य कैसे एक ही सिक्के के दो पहलु हैं इस बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी बच्चे इस प्रकार की रोचक तथा ज्ञानवर्धक जानकारी पाकर उत्सुक दिखे । इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक दिनेश कुमार शर्मा सहित पूरा स्टाफ व अम्बुजा से आरती सोनी भी मौजूद रहे। मुख्याध्यापक शर्मा ने अम्बुजा फाउडेशन का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग की तथा ऐसे ही कार्यक्रमों की आशा व्यक्त की।





