कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
कुनिहार को नगर पंचायत की अधिसूचना के बाद से कुनिहार में इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है ।कुनिहार में नगर पंचायत को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है उसके चलते अगले कुछ दिन कुनिहार क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने के आसार है वही लोगो मे इस विरोध के चलते सरकार खिलाफ आक्रोश फैलता हुआ नजर आ रहा है ।
कुनिहार तालाब मंदिर परिसर में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी प्सदस्य राजेन्द्र ठाकुर ने प्रैस कॉन्फ्रेंस में बीडीओ कुनिहार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु महगें उपहारो से गुरेज करते है ,परंतु उनके ही प्रदेश के एक अधिकारी विकास खंड के आधीन पंचायतो से जबरन वसूली कर बड़े सांस्कृतिक आयोजन करवा रहे है ।उन्होंने प्रदेश सरकार से ऐसे अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की है ।
उधर विकास खंड अधिकारी तन्मय सिंह कंवर से जब इस कार्यक्रम संबंधी बात हुई तो उन्होंने ऐसे किसी भी व्यक्ति को सफ़ाई देने से परहेज करते हुए कहा ,कि इस कार्यक्रम से पूर्व विकास खंड के तहत पंचायत प्रतिनिधियों व सेल्फ हेल्प ग्रुपों से बैठक करके इसे अंतरिम रूप दिया गया है ।इस कार्यक्रम के लिए निधि विकास खंड के कर्मचारियों व पंचायत प्रतिनिधियों सहित कुछ संस्थाओं से इकट्ठी की गई है।किसी से कोई जबरदस्ती नहीं की गई है ।ऐसे व्यक्तियों को समय आने पर जवाब दिया जायेगा ।





