June 18, 2025 11:53 pm

दाड़लाघाट विद्यालय की छात्रा अनुष्का वर्मा का अंडर 14 आयु वर्ग की राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट की छात्रा अनुष्का वर्मा का चयन अंडर 14 आयु वर्ग की राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 10 दिसंबर से 14 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। अनुष्का वर्मा सुपुत्री पद्म चंद बरसणु गांव की रहने वाली है। अनुष्का के कोच भोपाल सिंह तथा जयपाल के कुशल प्रशिक्षण के चलते वॉलीबॉल की अंडर-14 जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अनुष्का का चयन प्रदेश स्तर की स्पर्धाओं के लिए हुआ। प्रदेश स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर इसका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। यह विद्यालय तथा इलाके के लिए गर्व की बात है। विद्यालय के प्रधानाचार्य हंस राज शर्मा तथा पूरा विद्यालय परिवार अनुष्का वर्मा तथा इसके कोच भोपाल सिंह व जयपाल को इस उपलब्धि हेतु खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Leave a Reply