राशिफ़ल(भार्गव)
मेष
09-12-2024
♈ मेष :
मेष राशि के सितारे बताते हैं आज आप अपने परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। बच्चों से जुड़ी किसी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान और निराश हो सकता हैं। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। लव लाइफ भी आपकी अच्छी रहेगी, प्रेमी के साथ आनंददायक पल बिताएंगे। बिजनस में कमाई अच्छी होगी।
शुभ दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 6
शुभ रंग : हरा
वृष
09-12-2024
♉ वृषभ :
आज का दिन वृषभ राशि के लिए जातकों के लिए प्रतिष्ठा बढाने वाला रहेगा। लेकिन शत्रुओं और विरोधियों को हल्के में लेने की गलती न करें। आपको आज बिजनस और करियर में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। घूमने या मित्रों संबंधियों से मिलने का प्लान बन सकता है। आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। अगर कोई समस्या हो तो किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। सत्ता पक्ष के गठजोड़ से भी आज आपको फायदा होता नजर आ रहा है। आज शाम के समय आप जीवनसाथी के साथ किसी पूजा या मंदिर आदि में जा सकते हैं।
शुभ दिशा : उत्तर
भाग्यशाली अंक: 5
शुभ रंग : हल्का नीला
मिथुन
09-12-2024
♊ मिथुन :
आज का दिन मिथुन राशि के लिए मानसिक सुख शांति प्रदान करने वाला रहेगा। सितारे बताते हैं कि कार्यस्थल पर बीते कुछ समय से आपका अपने वरिष्ठों से कोई विवाद चल रहा था, तो आज वह भी सुलझ जाएगा और आपका काम में मन लगेगा। आज आप हंसी मजाक के मूड में रहेंगे। लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आपके मजाकिया मूड किसी को मानसिक तकलीफ न हो इस बात का भी आप ध्यान रखें। विद्यार्थियों को आज कुछ प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी।
शुभ दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 8
शुभ रंग : नीला
कर्क
09-12-2024
♋ कर्क :
बिजनस और कार्यक्षेत्र में आज आपकी योजना सफल होगी। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज आप अपने बच्चों की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। धर्म कर्म और दान पुण्य के काम भी आज आपके हाथों पूरा हो सकता है। आज आप अपना कुछ समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता का लाभ प्राप्त होगा।
शुभ दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: नारंगी
सिंह
09-12-2024
♌ सिंह :
सिंह राशि के लिए आज का दिन प्रगति दायक रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। आपका कोई रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। लेकिन आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज दूसरों की बातों में आने से बचना होगा, अपनी बुद्धि और अनुभव से बडे़ फैसले लें। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम रहेगा और परिवार के किसी सदस्य को पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिलेगी।
शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली अंक: 6
शुभ रंग : हल्का नीला
कन्या
09-12-2024
♍ कन्या :
आज सितारे बताते हैं कि कन्या राशि के जातकों को करियर में आगे बढने का अवसर प्राप्त होगा। जो लोग नौकरी या रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। आज आपको घर में अपने परिवार वालों के सामने अपनी बात रखने में झिझकने की जरूरत नहीं है, अगर आपके मन में कुछ उलझन है तो परिवार के बात करें आपको सही मार्गदर्शन मिलेगा और आपकी दुविधा का अंत होगा। सायंकाल के समय: आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी भाग ले सकते हैं। लेकिन आपको अपने पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
शुभ दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: नारंगी
तुला
09-12-2024
♎ तुला
तुला राशि के सितारे कहते हैं कि यदि बीते कुछ दिनों से कारोबार में लेन-देन को लेकर कोई समस्या चल रही थी तो आज वह समस्या दूर हो जाएगी और आपका कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का खूब लाभ भी मिेलेगा। घर परिवार में आज कोई पार्टी उत्सव का आयोजन हो सकता है। वैसे आज आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना चाहिए क्योंकि आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
शुभ दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 8
शुभ रंग : पीला
वृश्चिक
09-12-2024
♋ वृश्चिक :
आपके रूखे व्यवहार के कारण आपके परिवार के सदस्यों को आपसे कुछ परेशानी हो सकती है। अगर आज आप अपने बिजनस या जरूरतों के लिए किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं, क्योंकि आपको वह पैसा वापस पाने में मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आज कुछ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। अगर किसी की शादी की बात चली है तो आज बात पक्की हो सकती है या कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।
शुभ दिशा: उत्तर
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : सफेद
धनु
09-12-2024
♐ धनु :
आज आपके विरोधी भी आपकी प्रगति देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। आज आप सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का प्रयास करेंगे, लेकिन किसी न किसी वजह से ऐसा नहीं कर पाएंगे। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर भी खर्च करेंगे। आज शाम के समय किसी परिचित के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होना है तो आज समय का पूरा सदुपयोग करें।
शुभ दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: नीला
मकर
09-12-2024
♑ मकर :
मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने प्रयास में आज सफलता मिलेगी। कारोबार में आपको साझेदारों और सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी भी विवाद और लड़ाई-झगड़े से दूर रहना होगा, नहीं तो मानसिक कष्ट हो सकता है। शाम से पहले आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आपके खर्च कुछ बढेंगे, सेहत के मामले में भी धन खर्च करना होगा।
शुभ दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 8
शुभ रंग : गुलाबी
कुंभ
09-12-2024
♒ कुंभ :
आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के प्रभाव और वैभव में वृद्धि करने वाला रहेगा। लेकिन आज किसी शत्रु के कारण आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों में आपको आज किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। नौकरी पर जा रहे हैं तो आज आपको अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की मदद के लिए आपको आज आगे आना होगा, जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शाम का समय आपका मनोरंजन औऱ मनोविनोद में बीतेगा। वैवाहिक जीवन में आपका जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बना रहेगा, और जीवनसाथी को कोई उपहार भी दे सकते हैं।
शुभ दिशा : पूर्व
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग : ग्रे
मीन
09-12-2024
♓ मीन :
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके लिए सलाह है कि आज किसी से आर्थिक लेन देन करते हैं तो जीवनसाथी से सलाह जरूर लें खास तौर पर संबंधों में लेन देन में इस बात का ध्यान रखें। यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको आज अपने सामान का पूरा ध्यान रखना होगा नहीं तो सामान खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम मं भाग ले सकते हैं। धर्म कर्म के कार्यों में भी आज आप सहभागी बन सकते हैं। वैसे आज आपके खर्चे बढेंगे, अचानक व्यय का भी संयोग बन सकता है इसलिए धैर्य से काम लें।
शुभ दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 7
शुभ रंग : हल्का नीला