December 8, 2025 5:59 am

डॉ. मनमोहन सिंह जी के अमूल्य योगदान को सदैव याद रखेगा भारत:- विनय शर्मा

[adsforwp id="60"]

अर्की

Nsui के पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी विनय शर्मा ने अपने गांव भूमती में युवा साथियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित कि।विनय शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के जाने से राजनीति के एक युग का अन्त हो गया है,उन्होंने कहा की डॉ सिंह जी अपनी नम्रता, कर्मठता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं।डॉ सिंह ने भारत  में प्रधानमंत्री रहते (2004—2014) व प्रधानमंत्री रहने से पूर्व भी अनेक बहुमूल्य कार्य किए है।डॉ सिंह ने 1991 से 1996 तक भारत के वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया जो स्वतंत्र भारत के आर्थिक इतिहास में एक निर्णायक समय था। आर्थिक सुधारों के लिए व्यापक नीति के निर्धारण में उनकी भूमिका को सभी ने सराहा है। उन्होंने कहा कि डॉ सिंह को NREGA,RTI का जनक भी कहा जाता है।डॉ मनमोहन सिंह जी स्वतंत्र भारत के सबसे पढ़े लिखे प्रधानमंत्री रहे है। उनकी विनम्रता, मार्गदर्शन व अमूल्य योगदान को सदैव भारतवर्ष इतिहास के पन्नों में याद रखेगा

    Leave a Reply

    Advertisement