राशिफल(भार्गव)
मेष
30-12-2024
♈ मेष :
मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप कोई भी काम करेंगे तो उसमें आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, मानसिक भटकाव का सामना करना होगा। शॉपिंग पर जा रहे हैं तो जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर खरीदारी करें नहीं तो कहासुनी हो सकती है। पारिवारिक बिजनस में तेजी बनी रहेगी। शाम के समय आज आप अपने परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ दिशा : पश्चिम पूर्व
भाग्यशाली अंक: 1
शुभ रंग : ग्रे
वृष
30-12-2024
♉ वृषभ :
लव लाइफ के मामले में आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन कुछ शुभ कार्य हो सकते हैं जिससे परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा नहीं तो विरोधी आपकी कमजोरी का फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे आपको सतर्क रहना होगा। अगर आप आज किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न दें। आज शाम आपकी अपने किसी रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात हो सकती है, मनोरंजक पलों का आनंद लेंगे।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: हरा रंग
मिथुन
30-12-2024
♊ मिथुन :
आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन के मामले में सुखद रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के कुछ दोस्त भी उनके दुश्मन बनते नजर आएंगे, जिससे मानसिक रूप से परेशानी और कष्ट महसूस कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि भावुकता में फंसकर कोई काम न करें, अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के बच्चों के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आज शाम के समय आप किसी मित्र और रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग
कर्क
30-12-2024
♋ कर्क :
आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, मंदिर और तीर्थ यात्रा का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। वैसे आज सितारे कहते हैं जोखिम वाले काम से बचें और यात्रा के दौरान सजग और सतर्क भी रहें। आपके लिए आज सलाह है कि बिना मांगे किसी की मदद न करें और अधिक न हों नहीं तो लोग आपकी सहृदयता को स्वार्थ समझ सकते हैं। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक और मनोरंजक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: पीला रंग
सिंह
30-12-2024
♌ सिंह :
सिंह राशि के सितारे बताते हैं कि, नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज मनोरंजक और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहेगा। आज आप अपने परिवार वालों और मित्रों के साथ पार्टी का प्लान कर सकते हैं। छोटे व्यापारी आज खुश रहेंगे क्योंकि उन्हें अच्छा मुनाफा मिलने वाला है। छात्रों को वरिष्ठजनों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा जिससे शिक्षा के क्षेत्र में चली आ रही परेशानी से राहत पाएंगे।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग
कन्या
30-12-2024
♍ कन्या :
आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से चिंतित और परेशान होंगे। कोई जरूरी काम आज आपको टालना भी पड़ सकता है। आपके पिता अगर बीमार हैं तो उनकी सेहत का ध्यान रखिए क्योंकि उनकी परेशानी बढ़ सकती है। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा, लव लाइफ में भी आज रोमांच बना रहेगा। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के क्षेत्रों को अपने शिक्षकों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला रंग
तुला
30-12-2024
♎ तुला
तुला राशि के जातक आज अपने कारोबार और पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। लेकिन दिन भर की भागमभाग के बाद शाम का समय रोमांटिक तरीके से बिताएंगे। सितारे यह भी कहते हैं कि आज आप अपने व्यवसाय के कुछ पुराने रुके हुए कार्यों और डील को अंतिम रूप देने के लिए लोगों से मिलेंगे जिससे साल के अंत में आपको मुनाफा हो सकता है। परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उसके लिए कोई बेहतर मौका आ सकता है, जिससे परिवार के लोग खुश होंगे। बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 2
भाग्यशाली रंग: पीला रंग
वृश्चिक
30-12-2024
♏ वृश्चिक :
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आज आप अपने बड़े भाई-बहनों के लिए कोई उपहार आदि ऑर्डर कर सकते हैं, जिससे आपके बीच स्नेह और प्रेम बढेगा। माता से साथ आज आपकी अच्छी ट्यूनिंग रहेगी और उनसे दुलार स्नेह प्राप्त करेंगे। आज परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: चाँदी रंग
धनु
30-12-2024
♐ धनु :
आज का दिन धनु राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। आज आपको कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो इसके लिए आपको प्रयास करना चाहिए, भाग्य साथ देगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए अपनी पसंद की कुछ चीजें ऑर्डर कर सकते हैं, जिससे वे भी आपसे खुश होंगे। आज आपकी प्रसन्नता की कोई सीमा नहीं होगी क्योंकि आज कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा। वैसे आपके लिए सलाह है कि विरोधियों से सतर्क रहें।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम उत्तर
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: चंदन रंग
मकर
30-12-2024
♑ मकर :
मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आज आप अपने बच्चों और जीवनसाथी से कोई नया व्यवसाय शुरू कराने की सोच रहे हैं तो दिन इस कार्य के लिए शुभ है। वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत जातकों की चाहत आज पूरी हो सकती है। आज काम में व्यस्तता के बावजूद आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे आपको उनका स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपनी रोजमर्रा की जरूरतों की खरीदारी पर भी धन खर्च कर सकते हैं। यात्रा का संयोग बन सकता है।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
कुंभ
30-12-2024
♒ कुंभ :
कुंभ राशि के जातकों के लिए सितारे कहते हैं कि आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। बाहरी खानपान से आपको आज पाचन और उदर संबंधी परेशानी होने की आशंका है। आज आप अपने बच्चों को सामाजिक कार्य करते देखकर प्रसन्न होंगे। बिजनस करने वाले लोगों को आज अचानक धन लाभ मिल सकता है, काफी समय से अटका माल निकल जाने से भी आज आपको फायदा होगा। बिजली के उपकरणों के कारोबार से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 1
भाग्यशाली रंग: सफेद रंग
मीन
30-12-2024
♓ मीन :
मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। प्रॉपर्टी और वाहन से कारोबार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। अगर आप पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो वह आज आपको खूब मुनाफा दे सकता है। लेकिन आपको अपने पार्टनर तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है नहीं तो आपको कारोबार में नुकसान हो सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग