April 30, 2025 2:14 am

बी एल स्कूल कुनिहार के जिगर तनवर राष्ट्रीय खेलों में करेगा हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व

[adsforwp id="60"]

कुनिहा
बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार का छात्र जिगर तनवर राँची ( झारखंड )में U-14 राष्ट्रिय स्तर की खेलों हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करेगा I जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की हमे यह बड़े गर्व की बात है की जिगर का राष्ट्रिय स्तर अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता जो की राँची में आयोजित होने वाली शॉट पुट प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे I उन्होंने बताया की जिगर ने राज्य स्तर खेलों में शॉट पुट में सिल्वर मैडल हासिल किया था जिससे इसका चयन राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद सपर्धा के लिए हुआ है I विद्यालय अध्यक्ष ने जिगर और इनके अभिभावकों को राष्ट्रिय स्तर की खेलों में भाग लेने के लिए शुभकामनाये दी है I विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की जिगर 31 दिसम्बर से 6 जनवरी तक रा० व्० मा ० विद्यालय चौकी ज्मवालन हमीरपुर में आयोजित कोचिंग कैंप में भाग ले रहा हे I उन्होंने बताया की इस स्पर्धा के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश व् प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश के मार्ग से आयोजित राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने अपना परचम लहराया है I विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के उच्च उप शिक्षा निदेशक सोलन, प्रारम्भिक उपशिक्षा निदेशक सोलन, महेंदर सिंह एडिपीओ प्रारम्भिक खेल जिला सोलन , शारीरिक शिक्षक अमर देव, अरुणा शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया है और कहा की इनके मार्ग दर्शन से ये बच्चे हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व कर विद्यालय का, इलाके का और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेगी I विद्यालय प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापिका ने भी जिगर तंवर को राष्ट्रिय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया व् शुभकामनाये दी I

Leave a Reply

Recent News

Advertisement