राशिफ़ल(भार्गव)
मेष
31-12-2024
♈ मेष :
आज साल का अंतिम दिन मेष राशि के बेहद शुभ लाभदायक रहेगा। जाते जाते साल 2024 आपको लाभ और खुशियों से आनंदित कर जाएगा। सितारे कहते हैं कि, आज वह दिन है जब आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ और प्रतिफल फल मिलेगा। यदि आपने अपने व्यापार में कुछ योजनाएं शुरू करने की तैयारी की है तो वह भी आज पूरी होती नजर आ रही है। आज आपको अपने परिवार से ढेर सारी खुशियां मिलेंगी। आज परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। लेकिन सलाह है कि जोखिम से बचें।
शुभ दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली अंक: 5
शुभ रंग : हरा
वृष
31-12-2024
♉ वृषभ :
सितारे कहते हैं कि आज वृषभ राशि वालों को साल के अंतिम दिन संयम और धैर्य के साथ चलना चाहिए, अति उत्साह में जोखिम लेना नुकसानदायक हो सकता है। कोई ऐसी सूचना भी मिल सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। वैसे करियर और कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा बीतेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बना रहेगा। सलाह है कि किसी को भी ऐसा बात न बताएं जो आपके लिए बाद में परेशानी का कारण बने, भावनाओं भावुकता पर नियंत्रण रखें। प्रेमी के संग रोमांटिक पल बिताने का मौका मिल सकता है।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: भूरा रंग
मिथुन
31-12-2024
♊ मिथुन :
आज साल के अंतिम दिन मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, सामाजिक कार्य करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक और कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, जिससे आप और आपके परिवार के सदस्य खुश रहेंगे और आपके बीच पारिवारिक एकता भी बढ़ेगी। लेकिन सलाह है कि क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करें नहीं तो परेशानी होगी। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। लाभ भी मिलेगा और उधार लेनदेन है तो उस पर भी काम करेंगे।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग
कर्क
31-12-2024
♋ कर्क :
आज का दिन कर्क राशि के लिए अनुकूल रहेगा। धन में वृद्धि होगी। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए फलदायक रहेगी लेकिन कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला अनुभवी लोगों की सलाह से लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आप अवश्य सफल होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। आज आपको अपनी प्रगति के रास्ते में आने वाले शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वो आपके दोस्तों के रूप में भी हो सकते हैं इसलिए आज आपको उन्हें पहचानना होगा और उनसे सतर्क रहना होगा। खानपान में संयम रखें।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग
सिंह
31-12-2024
♌ सिंह :
साल के अंतिम दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सितारे कहते हैं कि, आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि इस मामले में परेशानी होने की आशंका है। आज आपको व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा, पार्टी और मौज मस्ती का भी आज आप आनंद लेंगें। वैसे आज आपको अपनी मां का भी खास ख्याल रखना होगा। यदि आज आप अपने परिवार के साथ यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो सभी पक्षों पर सही से पहले काम कर लें और सोच विचार लें नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 3
भाग्यशाली रंग: बैंगनी रंग
कन्या
31-12-2024
♍ कन्या :
साल 2024 का अंतिम दिन यानी आज का दिन कन्या राशि के लिए तनाव और परेशानी वाला रह सकता है। आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मूड खराब हो सकता है लेकिन परिवार का सपोर्ट आपको बल प्रदान करेगा। अगर आपको यात्रा पर जाना है तो बहुत सावधानी से जाएं। परिवार में कोई पारिवारिक कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। किसी मित्र या संबंधी के व्यवहार से कष्ट हो सकता है।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 7
भाग्यशाली रंग: पीला रंग
तुला
31-12-2024
♎ तुला
तुला राशि के लिए आज साल का अंतिम दिन मिलाजुला रहेगा। आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे लेकिन अति उत्साह से आपको बचना होगा नहीं तो चोट चपेट लग सकती है। सितारे कहते हैं कि आज आप पार्टी और उत्सव का भी आनंद ले सकते हैं। रुचिकर खानपान का आयोजन होगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। लेकिन सलाह है कि आपको कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा, नहीं तो बाद में उस काम के लिए पछताना पड़ सकता है। दिन खर्चीला रहेगा, बजट का ध्यान रखें।
भाग्यशाली दिशा: पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग
वृश्चिक
31-12-2024
♏ वृश्चिक :
आज वृश्चिक राशि के सितारे कहते हैं कि, आज आपकी व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। यदि आप आज अपने व्यवसाय से संबंधित नई योजनाएं शुरू करते हैं तो इससे आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ मिलेगा। आज आप खुश रहेंगे क्योंकि आपको अपने व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसकी वजह से मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अगर आज आप अपना पैसा कहीं निवेश करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। शाम का समय मनोरंजक बीतेगा।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: गहरा लाल रंग
धनु
31-12-2024
♐ धनु :
धनु राशि के लिए आज सितारे साल के अंतिम दिन भाग्य का पिटारा खोले बैठे हैं। आज आपको लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अगर आज आपको व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़े तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 5
भाग्यशाली रंग: लाल रंग
मकर
31-12-2024
♑ मकर :
साल के अंतिम दिन मकर राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आज आपको अपने बच्चों की संगति पर ध्यान देना होगा। उन्हें किसी भी बुरी संगत से बचाना होगा। आज आपके खर्चे बढ़ने की संभावना है, इसलिए आपको इन खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज आपको किसी व्यक्ति की सलाह पर व्यापार में पैसा नहीं लगाना चाहिए और न तो किसी और मामले में ही धन खर्च करना चाहिए, नहीं तो यह आपके लिए जोखिम भरा फैसला होगा। व्यापार में आज आपको लाभ के मौके मिलेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानने की जरूरत है, तभी आप उनसे लाभ उठा पाएंगे।
भाग्यशाली दिशा: पूर्व
भाग्यशाली संख्या: 8
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला रंग
कुंभ
31-12-2024
♒ कुंभ :
आज के दिन कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज घर हो या कारोबार किसी भी विवाद में उलझने से बचना चाहिए नहीं तो आपको अनावश्यक मानसिक तनाव मिल सकता है। अगर आज आप किसी यात्रा पर जाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको घर या कार्यस्थल पर कोई उपहार मिल सकता है। व्यापार में यदि आप कोई निर्णय लेते हैं तो सोच-विचार कर ही निर्णय लें। किसी के बहकावे में आकर लिया गया कोई भी फैसला नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में कोई बिजनस कर रहे हैं तो आज आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। आज शाम का समय पार्टी और मौज मस्ती में बीतेगा।
भाग्यशाली दिशा: दक्षिण
भाग्यशाली संख्या: 9
भाग्यशाली रंग: गुलाबी रंग
मीन
31-12-2024
♓ मीन :
मीन राशि के सितारे कहते हैं कि आज आज आपको कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है, जिससे आप और आपके परिवार के सदस्य आनंदित होंगे। आज साल के अंतिम दिन आपका कोई बड़ा काम करने का मन करेगा, लेकिन आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से सलाह विचार करके ही कोई भी फैसला लेना चाहिए। आज आपको अपने कुछ अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन बचा पाएंगे। प्रॉपर्टी और निवेश के मामले में दिन लाभप्रद है।
भाग्यशाली दिशा: उत्तर पश्चिम
भाग्यशाली संख्या: 6
भाग्यशाली रंग: हरा रंग