हिमाचल आज तक (ब्यूरो)
शनिवार को व्यापारी संगठन की बैठक का आयोजन प्रभारी जिला सोलन दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया ।
जिसमें उपस्थित प्रदेश के व्यापारी संगठन के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष भी विराजमान रहे। बैठक मैं जिला सोलन के वार्षिक सम्मेलन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और ब्लॉकों के अध्यक्ष उपस्थित रहे ।
बैठक के दौरान सभी ने वार्षिक सम्मेलन को एक अलग नया रूप देने के लिए अपने विचार रखें और रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक के दौरान प्रदेश महिला का दायित्व संभाल रही आरती ठाकुर कुछ समय से अस्वस्थ होने के कारण संगठन के लिए अपनी सेवाएं पूर्ण रूप से नहीं दे पाने के कारण प्रदेश संगठन ने उन्हें उच्च पद पर रखने का प्रस्ताव पारित किया। और उन्हें प्रदेश संगठन संरक्षक के पद पर तैनात किया। और उनकी जगह पर महिला प्रदेश महामंत्री के पद पर संगठन के लिए बेहतरीन कार्य करने वाली रीता ठाकुर को महिला प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान दी गई । यह नियुक्ति प्रदेश के अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर के द्वारा तत्काल प्रभाव से की गई।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष लायक राम भारद्वाज, प्रदेश संगठन सचिव एवं जिला सोलन प्रभारी दिनेश शर्मा, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजू गौड़, जिला युवा प्रभारी नरेश, जिला महिला प्रभाग अध्यक्ष (ए) अनीता ठाकुर, प्रभाग (बी) नीना ठाकुर, ब्लॉक कंडाघाट महिला अध्यक्ष पूजा सहित गणमान्य पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे ।






