April 30, 2025 2:52 am

कसौली के 8 वेस्ट चैंपियन को मिला सम्मान, कचरा प्रबंधन में ला रहे बदलाव

[adsforwp id="60"]

कसौली

पवन कुमार

कसौली के 8 वेस्ट चैंपियन्स को हाल ही में शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके कचरा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया था। ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह और पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।
इन 8 वेस्ट चैंपियन्स में पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, व्यापारी, जागरूक नागरिक, पेंटर और प्रिंटर शामिल थे। उन्होंने अपने समुदाय में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने और दूसरों को भी जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी मेहनत से धर्मशाला को कचरा प्रबंधन का एक आदर्श मॉडल बनाने में मदद मिली है।
इस कार्यक्रम में कुल 45 लोगों को प्रदेश में कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। ये चैंपियंस अपने स्तर पर स्वच्छता के लिए एक नई मुहिम चला रहे हैं। वेस्ट वॉरियर्स समुदायों को सशक्त बनाने और स्वच्छ पर्यावरण के लिए उनके प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Recent News

Advertisement