February 5, 2026 11:48 am

शिमला की रित्वी गुप्ता ने अस्मिता खेलो इंडिया स्विमिंग लीग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

[adsforwp id="60"]

सोलन/पवन कुमार सिंघ

शिमला की रित्वी गुप्ता ने अस्मिता खेलो इंडिया स्विमिंग लीग चैंपियनशिप में 200 मीटर बैक स्ट्रोक में गोल्ड मेडल हासिल किया है। यह उपलब्धि दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया एवं स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत हासिल की गई है. हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव इशान अख्तर ने बताया कि रित्वी गुप्ता हिमाचल प्रदेश स्विमिंग टीम की एक बेहतरीन खिलाड़ी है और कई स्विमिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है। रित्वी के पिता सचिन गुप्ता एवं माता प्रीति गुप्ता ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।
हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एचएएस विनय धीमान ने रित्वि गुप्ता को गोल्ड मेडल जीतने पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने हेतु शुभकामनाएं दी हैं। रित्वी के परिवार ने इशान अख्तर के नेतृत्व में उनकी बेटी को ओलंपिक स्तर तक पहुंचने के लिए प्रयास करने की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Advertisement