February 5, 2026 11:37 am

सोलन में आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड की बड़ी कार्रवाई! सवा लाख के करीब चालान, नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा

[adsforwp id="60"]

सोलन

आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड टीम शिमला ने सोलन में हुए ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान बिना फिटनेस, बिना पासिंग, बिना टैक्स, बिना परमिट सहित कई अन्य अनियमितताओं के चलते दस वाहन चालकों पर सवा लाख रुपये के करीब चालान किए।

इस कार्रवाई में नेपाल की एक बस भी पकड़ी गई, जिसका परमिट तीर्थ यात्रियों के लिए था, लेकिन उसमें मजदूरों को काठमांडू से सोलन के कुमारहट्टी पहुंचाया जा रहा था। नियमों का उल्लंघन करने पर आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने बस पर ₹10,000 का चालान किया गया।

आरटीओ विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया । विभाग का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Advertisement