February 5, 2026 8:23 am

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ सोलन की पांच यूनिटों—अर्की, दाड़लाघाट, जयनगर, कुनिहार और रामशहर—के संयुक्त चुनाव हुए लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अर्की में

[adsforwp id="60"]

अर्की

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला सोलन की पांच यूनिटों—अर्की, दाड़लाघाट, जयनगर, कुनिहार और रामशहर—के संयुक्त चुनाव लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अर्की में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके की गई, जिसके बाद नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव आयोजित किए गए। यह चुनाव सुरेंद्र ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष कर्मचारी महासंघ एवं भारतीय मजदूर संघ हिमाचल प्रदेश की देखरेख में सम्पन्न हुए। इस अवसर पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के महामंत्री इंद्रपाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

चुनाव में बाबू राम ठाकुर को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। के.सी. शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि पद्म देव पाठक, जगदीश गर्ग, हरदेव सिंह और दीप राम उपाध्यक्ष नियुक्त हुए। महासचिव पद की जिम्मेदारी धनीराम और रमेश योगिराज को सौंपी गई। कोषाध्यक्ष के रूप में ओम प्रकाश गर्ग का चयन किया गया। नन्द लाल शर्मा को संगठन मंत्री, हरिदास को प्रेस सचिव, और मुनिलाल भारद्वाज को ऑडिटर नियुक्त किया गया। शंकर लाल को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई, वहीं अमर चंद शर्मा को कार्यालय सचिव, प्रताप ठाकुर को सहायक सचिव और राजेश जोशी को सचिव चुना गया।

इस अवसर पर लगभग सौ सदस्यों ने भाग लेकर चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाया और संगठन को सशक्त बनाने के लिए सामूहिक योगदान दिया। सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के लिए सहयोग देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Advertisement