February 17, 2026 10:43 am

बसंतपुर के गांव शहरोल में हुई हरिजन सेवक संघ की चेतना शिविर बैठक

[adsforwp id="60"]

अर्की

हरिजन सेवक संघ एवं हरिजन कल्याण समिति क्षेत्र अर्की के सौजन्य से ग्राम पंचायत बसंतपुर के गांव शहरोल में मासिक बैठक चेतना शिविर के रूप में हरिजन सेवक संघ शाखा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष चुन्नीलाल बंसल की अध्यक्षता में की गयी जिसमें सभी वर्गों के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया
संस्था में लोगों को आपस में मिलजुल कर रहने एवं सबका अपने सामर्थ्य के अनुसार एक दूसरे को सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
संस्था के पदाधिकारीयो द्वारा सबसे पहले पहलगांव में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्ति प्रेमदास पंवर ने भी अपने वक्तव्य से सबको आनंदित कर दिया बैठक का आयोजन हरिजन सेवक संघ शाखा ग्राम पंचायत बसंतपुर की नवनियुक्त अध्यक्षा प्रोमीला द्वारा किया गया था जिसमें नजदीकी गांव के पुरुष एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस अवसर पर संस्था के सहसचिव प्रेमचंद धीमान मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष बलिराम संख्यान जघुन पंचायत की अध्यक्षा रामप्यारी एवं उनके पति राम किशन रमेश चंद एवं गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

Leave a Reply