चंडी
पवन कुमार सिंघ
देव बिजेशवर मंदिर कमेटी रामपुर द्वारा आयोजित यज्ञ का आयोजन 29 मई 2025 से 1 जून 2025 तक बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। इस देव यज्ञ में शामिल होने के लिए आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
कार्यक्रम की रूपरेखा:
- कलश स्थापना एवं पूजा आरम्भ: 29 मई 2025, प्रातः 10 बजे
- पूर्ण आहुति: 1 जून 2025, 12:30 बजे
- भंडारा: 1 जून 2025, 1:00 बजे से
यज्ञ के महत्व: हर वर्ष की भांति इस बार भी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं यज्ञ एक प्राचीन भारतीय अनुष्ठान है, जिसमें अग्नि देवता को आहुतियां देकर देवताओं को प्रसन्न किया जाता है। यह अनुष्ठान न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि पर्यावरण शुद्धि और मानसिक शांति के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
आयोजन समिति:
देव बिजेशवर मंदिर कमेटी एवं समस्त ग्राम वासी इस आयोजन के लिए तैयार हैं। आप सभी से अनुरोध है कि इस देव यज्ञ में शामिल होकर कुल देवता का आशीर्वाद प्राप्त करें





