February 5, 2026 5:33 am

नालागढ़ की कविता ने विज्ञान संकाय में 9.05 सीजीपीए के साथ हिमाचल विश्वविद्यालय में दसवां रैंक एवम् महाविद्यालय में झटका प्रथम स्थान

[adsforwp id="60"]

आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञान संकाय का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है जिसमें राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ की कविता ने भी विज्ञान संकाय में 9.05 सीजीपीए के साथ हिमाचल विश्वविद्यालय में दसवां रैंक एवम् महाविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। इससे पहले मीनाक्षी भी वाणिज्य संकाय में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में चौथा रैंक हासिल कर चुकी है। कविता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों एवम् अपने माता-पिता को दिया है। कविता के पिता श्री जोगिंद्र सिंह आर्मी से औनरी रिसलदार मेजर रिटायर्ड एवम् माता श्रीमती इंदिरा देवी एक गृहिणी हैं जोकि रामशहर के गैहलू के निवासी हैं। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ की प्राचार्या डा. सपना संजय पंडित ने कविता को इस उपलब्धि के लिए बहुत बहुत बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। गणित विभाग के डॉ. जसवंत सिंह एवं डॉ. नरेश कुमार ने कविता को फोन कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कविता राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ के सीएससीए की उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं सभी राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ के प्राध्यापकों ने भी कविता को बहुत बहुत बधाई दी।

Leave a Reply

Recent News

Advertisement