कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
ज्येष्ठ सोमवार को प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में विशाल भंडारे का आयोजन समिति व शम्भू परिवार के सहयोग से किया जाएगा ।
समिति अध्यक्ष रामरतन तंवर उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व कोषाध्यक्ष गुमान सिंह कंवर ने जानकारी देते हुए बताया की रविवार 15 जून को सुबह 09:30 बजे विधि विधान के साथ दो दिवसीय श्री राम चरित्र मानस कथा का अखंड पाठ शुरू हुआ व सोमवार 16 जून सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्वयंभू महादेव का विधि विधान के द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी व उसके बाद हवन व पूर्णाहुति के द्वारा रामचरित्र मानस के अखण्ड पाठ के इस यज्ञ को विराम दिया जायेगा ,तत्पश्चात सभी शिव भक्तों के लिए भंडारा शुरू किया जाएगा!
समिति व समस्त शम्भू परिवार ने सभी शिव भक्तों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग का जलाभिषेक करने , दर्शन करने, भजन संध्या में हाजिरी लगाने व भंडारा ग्रहण करने की अपील की है ।




