अर्की- शहनाज भाटिया
आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य केंद्र जलाना अर्की की खण्ड चिकित्साधिकारी डॉ शशिकांत व उनकी टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रावमापा छात्र अर्की में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी ना.अर्की निशांत तोमर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा देवी सरस्वती पुष्प अर्पित व द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। पश्चात डॉ हेमा कश्यप द्वारा लोगों को योगा के दौरान विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम अर्की निशांत तोमर ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग को हमे अपने जीवन मे उतारना चाहिये उन्होंने कहाकि योग से जहां मन को शांति मिलती है वहीं शरीर भी ऊर्जावान बना रहता है। इस मौके पर ब्लॉक कॉंग्रेस अर्की के पूर्व अध्यक्ष सतीश कश्यप, रावमापा छात्र अर्की प्रिंसिपल राज कुमार गौतम, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग संदीप कुमार, एवम विभिन्न विभागों के अधिकारी, होमगार्ड के जवान व स्कूली छात्रों ने भाग लिया।





