कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
नव चेतना एनजीओ और सर्व एकता जन मंच कुनिहार के सौजन्य से गौ धाम कुनिहार में शनिवार को गौ सेवा की गई। से दौरान दोनों संस्थाओं के सभी सदस्यों ने गौ सेवा में अपना भरपूर योगदान दिया। इस सेवा में संस्था की महिला सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। कुनिहार में इस तरह के कार्यक्रम के लिए नवचेतना एनजीओ और सर्व एकता जन मंच हमेशा से प्रयासरत रहते हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और गौ सेवा में व्यस्त रहने से युवाओं में सुधार होता है। गऊओ को मीठी पिनियां खिलाई गई और पानी पिला कर साफ सफाई की गई। नव चेतना संस्था अध्यक्ष कुलदीप सिंह कंवर ने सभी सदस्यों का इस पुनीत कार्य के लिए आभार जताया व कुनिहार जनपद के लोगो से अपील करते हुए कहा ,कि भविष्य में भी सभी गौ सेवा में बढ चढकर सहयोग करते रहे ।नवचेतना एनजीओ अध्यक्ष कुलदीप कंवर, सर्व एकता जन मंच अध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर (नमबरदार) सचिव संजीव कुमार, राहुल राय, भुवनेश्वरी, पीयूष ,शेरसिंह, दीपक अरोड़ा, अमित मितल, पूनम कंवर, रीटा कंवर, शशि कंवर, काव्य कंवर, ज्योति अरोड़ा, आदि अनेक सदस्यों ने सहयोग किया।




