भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ इकाई रामशहर जिला सोलन की मासिक बैठक का आज दिनांक 13 जुलाई को पूर्वाह्न 11:00 बजे सैनिक विश्राम गृह दिग्गल में भाग सिंह ठाकुर इकाई अध्यक्ष रामशहर की अध्यक्षता में की गई जिसमें मुख्यत: सर्वश्री दाता राम शर्मा संरक्षक , हरदेव ठाकुर जिला उपाध्यक्ष, नंद लाल शर्मा जिला संगठन सचिव, कृष्ण दत्त शर्मा इकाई कोषाध्यक्ष,नेक राम उपाध्यक्ष, हेत राम ठाकुर पूर्व जिला उपाध्यक्ष, गीता राम शर्मा, रामजी दास और पारस राम आदि बहुत से सदस्य उपस्थिति रहे। बैठक मिश्रवसम्मति से पेंशनर्स की चली आ रही विभिन्न मांगों पर विचार विमर्श करके सरकार से शीघ्र पूरी करने हेतु ज़ोर शोर से आवाज उठाई गई। मुख्य मांगें : 1-01-2016 से 31-01-2022 तक का वेतनमान का बकाया तथा इस समयावधि के दौरान सेवानिवृत हुए कर्मचारी/पेंशनर्स का पेंशन बकाया, 58 से 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनर्स का बकाया व अन्य सेवानिवृति लाभ का भुगतान, 7/2023 से 1/2025तक 13% मंहगाई राहत जारी करना तथा 7/2022 तथा 1/2023 को जारी मंहगाई राहत का बकाया जारी करना, साथ ही पिछले 3 वर्ष से रोके गए चिकित्सा बिलों के भुगतान को ना किए जाने पर भारी रोष व्यक्त किया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो आगामी एक्शन के लिए दिशा निर्देश प्राप्त होते है तो रामशहर यूनिट पूरी तरह तैयार है।




