February 14, 2026 3:22 pm

राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सत्र 2025-26 के लिए किया गया कॉमर्स सोसायटी का गठन

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में सत्र 2025-26 के लिए कॉमर्स सोसायटी का गठन किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापिका डॉ भावना आजाद ने विद्यार्थियों को वाणिज्य विभाग की विगत वर्षों की गतिविधियों से अवगत करवाया। विभागाध्यक्ष सहायक आचार्य पुनीत ठाकुर ने बताया कि बी कॉम तृतीय वर्ष से उपाध्यक्ष पद के लिए प्रांचल,सचिव तनीषा व सह सचिव मयंक गुप्ता व मीडिया प्रभारी कोमल शर्मा को मनोनीत किया गया।महाविद्यालय में कॉमर्स सोसायटी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाती रही है। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के सभी विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Leave a Reply

Advertisement