दाड़लाघाट
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में प्रेमचंद जयंती के अवसर पर हिंदी साहित्यिक सभा आत्माभिव्यक्ति द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हिंदी विभाग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तीन टीमों अ,ब और स ने भाग लिया। जिसमें अ टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। अ टीम में सपना,निताशा,नेहा और नवीन शामिल थे। प्रेमचंद को हिंदी भाषा का कथा सम्राट माना जाता है। प्रेमचंद ने हिंदी कथा साहित्य को नई दिशा प्रदान की। प्राचार्या रुचि ने विजेता टीम को बधाई दी और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य कि कामना की। विभागाध्यक्ष सहायक आचार्य रचना तनवर ने बताया कि इस तरह की साहित्यिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों के अन्दर साहित्यिक समझ उत्पन्न होती है। साहित्य समाज का दर्पण है और साहित्य समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है। इस अवसर पर हिंदी विभाग के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।





