दाड़लाघाट
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में वुमन सेल के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय स्तनपान जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की गई। इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 की थीम स्तनपान को प्राथमिकता दें: स्थायी सहायता प्रणालियों का निर्माण करें रखी गई है। वुमन सेल की प्रभारी सह आचार्य मार्ग्रेट सेबेस्टियन ने बताया कि इस अकादमिक सत्र में 1 अगस्त से लेकर 7 अगस्त तक स्तनपान जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिवधियां करवाई जाएगी। स्तनपान जागरूकता सप्ताह के पहले दिन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसके साथ ही पूरे सप्ताह कॉलेज स्तर पर और राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी भाग लेंगे। इस अवसर पर प्राचार्या ने विद्यार्थियों को पूरे सप्ताह स्तनपान जागरूकता से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आव्हान किया।





