February 5, 2026 10:00 am

खुंब अनुसंधान निदेशालय सोलन ने मिल्की मशरूम के स्वाद को बदलने में पाई सफलता

[adsforwp id="60"]

सोलन
पवन कुमार सिंघ

खुंब अनुसंधान निदेशालय सोलन ने मिल्की मशरूम के स्वाद को बदलने में सफलता प्राप्त की है। अब यह मशरूम नहीं होगी कसैली, स्वादिष्ट होगी। निदेशालय के निदेशक डॉ. वीपी शर्मा ने बताया कि नई प्रजाति का सफल शोध किया गया है, जो बटन मशरूम से दो गुना अधिक उत्पादन देगी। इसमें कैल्शियम, आयरन, जिंक, विटामिन, फॉस्फोरस सेलेनियम, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत है। जिससे इसकी बाजार में मांग बढ़ने की संभावना है। यह मशरूम पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर है, जो प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है। इसकी शेल्फ लाइफ भी लंबी है, जिससे इसे बाजार में 10 दिनों तक स्टोर किया जा सकता है, जबकि बटन मशरूम केवल 2-3 दिनों तक स्टोर हो सकती है।
मिल्की मशरूम की विशेषताएं
पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक लंबी शेल्फ लाइफ बटन मशरूम की तरह स्वादिष्ट
मिल्की मशरूम की खेती के लिए उपयुक्त तापमान और नमीतापमान: 25-35 डिग्री सेल्सियस नमी: 80-90%*
मिल्की मशरूम के उत्पादन और बाजार.
बटन मशरूम से दो गुना अधिक उत्पादन बाजार में अधिक मांग होने से कीमत: 200-400 रुपये प्रति किलो
डीएमआर के डॉ. मनोज नाथ ने बताया कि मिल्की मशरूम में सुधार के बाद नया बोज तैयार कर इसकी खेती की गई है। इस मशरूम के कसैले स्वाद को पूरी तरह से हटाने में वैज्ञानिकों को सफलता मिली है।

Leave a Reply

Advertisement