February 5, 2026 10:00 am

मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक सम्पन्न

[adsforwp id="60"]

मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक समिति के संस्थापक डॉ सन्त लाल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति ने अक्टूबर में एक मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसमें क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, प्रतिभा सम्मान समारोह दिसंबर से पहले आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है, जिसमें क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर अक्टूबर में अर्की के समीप आयोजित किया जाएगा। गांव पोखटू की 93 वर्षीय सुमित्रा देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई उनके परिजनों द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण के कार्यक्रमों की सराहना की गई। समिति ने प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनकी हर संभव सहायता करने का निर्णय लिया। बैठक में शमशेर सिंह पाल, सी०डी० बंसल, प्रमोद गुप्ता, देवेंद्र पाल, नागेश भारद्वाज व रोहित शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Advertisement