December 7, 2025 8:06 pm

बृजेश्वर मंदिर दयोथल में क्षेत्र की सुखसमृद्धि के लिए सैंकड़ों ब्राह्मण कर रहे महायज्ञ

[adsforwp id="60"]


कुनिहार :-
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सर्वजन कल्याण व क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए गंबरपुल के नजदीक बृजेश्वर देवता मंदिर देयोथल में सैंकड़ों विद्वान पंडितो ने दो दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ किया।इस महायज्ञ की जानकारी देते हुए पंडित प्रकाश चंद शर्मा व हेमंत शर्मा ने बताया कि गत वर्ष इस महायज्ञ में 101 ब्राह्मणों ने भाग लिया था। यह महायज्ञ पिछले 6 वर्षों से सर्वजन कल्याण हेतु,क्षेत्र की सुख समृद्धि व सनातन धर्म के प्रचार हेतु करवाया जा रहा है। इस दो दिवसीय महायज्ञ में सैंकड़ों ब्राह्मणों व सनातन प्रेमी अपनी सामर्थ्य अनुसार भाग ले रहे हैं। उन्होनें बताया कि यह यज्ञ इस वर्ष भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी व अमावस्या पर आयोजित किया गया। इस महायज्ञ में अखंड रामायण ,रुद्री पाठ, हनुमान चालीसा, गायत्री महायज्ञ, रुद्राभिषेक जो कि रात्री 6 बजे प्रथम पुजा, रात्रि 10 बजे द्वितीय प्रहर की पुजा, रात्रि 2 बजे तृतीय प्रहर की पुजा व सुबह 6बजे चतुर्थ प्रहर की पूजा अभिषेक व भजन कीर्तन किया जाएगा। जिसमें आसपास के गांव के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। वहीं आज अखंड रामायण पाठ का प्रारम्भ सुबह 9 बजे से किया गया है। जो कि शुक्र बार को सुबह 9 बजे विराम दिया जाएगा। व उसके बाद हवन पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन भी किया गया है। इस महायज्ञ में प्रमोद शर्मा ,हेमंत शर्मा, हेमंत कुमार, जयप्रकाश जितेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र चंद्रमणि शर्मा, मदन लाल शर्मा, भारत भुषण, सौरभ, गौरब ,पवन, विनोद, रामेश्वर,भुवन, नरेंद्र प्रवीण, हिमांशू, रजत प्रकाश, शिवम, ललीत, कार्तिक, वाशु,अश्वनी, लक्ष्मी दत, आदी ने भाग लिया।

Leave a Reply