अर्की
खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ मुक्ता रस्तोगी के मार्गदर्शन में ग्राम कोटली स्थित होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर में एचआईवी/एड्स, टीबी, यौन संचारित रोग (एसटीआई), हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. विजय कुमार शांडिल काउंसलर एचआईवी काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सर्विसेज, सिविल अस्पताल अर्की ने उपस्थित होमगार्ड अधिकारियों व ग्रामीणों को इन रोगों के लक्षण, रोकथाम एवं समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जागरूकता ही इन गम्भीर बीमारियों से बचाव का सबसे कारगर उपाय है।
डॉ. शांडिल ने प्रतिभागियों को यह भी संदेश दिया कि असुरक्षित जीवनशैली, नशे की लत और लापरवाही से समाज को केवल नुकसान होता है। सुरक्षित व्यवहार और समय पर जांच कराकर हम स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण कर सकते हैं।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को “नशा मुक्त भारत – स्वस्थ भारत, टीबी मुक्त भारत – एचआईवी मुक्त भारत” का शपथ दिलाई गई।
इस जागरूकता अभियान में 51 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और जागरूक समाज निर्माण के लिए दृढ़ संकल्प लिया।





