February 5, 2026 10:00 am

लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक व नाट्य प्रस्तुति

[adsforwp id="60"]

अर्की

लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में बी.एड. प्रशिक्षुओं द्वारा नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।

बी.एड. प्रशिक्षुओं ने जीवंत अभिनय, सशक्त संवादों और भावनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से यह दिखाया कि नशा किस प्रकार से जीवन को विनाश की ओर ले जाता है। और इससे बचाव के लिए परिवार व समाज की भूमिका कितनी अहम होती है। नाटक में दर्शाया गया कि किस प्रकार साथियों का दबाव और अनजाने में की गई गलतियां युवाओं को नशे की लत में धकेल सकती हैं, लेकिन सही मार्गदर्शन और समर्थन से उन्हें इससे बाहर निकाला जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान की प्राचार्या ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से सभी को संबोधित किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं की सराहना करते हुए कहा कि एक शिक्षक समाज का निर्माता होता है और ऐसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों की सराहना की और इस सामाजिक पहल की सराहना की। सभी ने इस प्रयास को एक सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Advertisement