February 5, 2026 10:00 am

राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान में  कॉलेज परिसर में लगाए 50 पेड़।

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान में राष्ट्रीय स्तर पर चलाई जा रही एक अनोखी पहल एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत कॉलेज परिसर में 50 पेड़ लगाए। इस अवसर पर एनएसएस इकाई के प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और हमें अपने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण है,बल्कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना भी है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ रुचि रमेश ने इस पहल की सराहना की और एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से न केवल पर्यावरण संरक्षित होता है,बल्कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी जागृत होती है। इस अवसर पर सह- आचार्य मारग्रेट सेबेस्टियन,सहायक आचार्य पुनीत ठाकुर,डॉक्टर भावना आज़ाद,सहायक आचार्य अक्षय कुमार और सहायक आचार्य भुवि शर्मा और स्टाफ के सभी अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Advertisement