February 5, 2026 8:19 am

वृंदावन हरिद्वार यात्रा पर भूमती व बातल पंचायत के 102 राधा कृष्ण प्रेमी रवाना ।विकास समिति अर्की के सौजन्य से करवाई जा रही यात्रा ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
आज की भाग दोड भरी जिंदगी में समय के अभाव में इंसान को अपने परिजनों को कोई भी धार्मिक यात्रा करवाना मुश्किल लगता है ।श्रवण कुमार ने भी अपने अंधे माता पिता के आंखों की रोशनी के लिए तीर्थ करवाये थे,परंतु अर्की विधान सभा के अंतर्गत विकास समिति अर्की के सौजन्य से समिति सयोंजक राजेंद्र ठाकुर द्वारा विधान सभा के लोगो के लिए श्रवण कुमार बन कर वृंदावन हरिद्वार यात्रा निशुल्क व पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ करवाई जा रही है ।
अर्की विधान सभा की 72 पंचायतों के लोगो को वृंदावन यात्रा करवाने के संकल्प को पूरा करते हुए सोमवार 25 अगस्त को पांचवे चरण में वृंदावन हरिद्वार यात्रा पर दो बसो में भूमती व बातल पंचायत के 102 राधा कृष्ण प्रेमी श्रद्धालुओं को सुबह नाश्ता करवाकर ठाकुर परिवार द्वारा तिलक व मीठा मुँह करवा कर यात्रा पर रवाना किया गया।
इस पाँच दिवसीय यात्रा में श्रद्धालु कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर दर्शन के पश्चात कृष्ण भक्त वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों सहित यमुना जी के दर्शन करेंगे ।मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि ,द्वारिकाधीश जी के दर्शन के पश्चात गोवर्धन,बरसाना ,गोकुल व रमण रेती होते हुए यात्रा 28 अगस्त की शाम को हरिद्वार पहुंचेगी ।29 अगस्त को सुबह की गंगा आरती दर्शन के पश्चात कृष्ण भक्त पावंटा साहिब होते हुए शाम को कुनिहार पहुंचेगे ।
समिति सयोंजक राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि गंगा मैया व राधा कृष्ण जी के आशीर्वाद से वृंदावन हरिद्वार यात्रा पर आज पांचवे चरण में भूमती व बातल पंचायत के 102 राधा कृष्ण भक्तों को दो बसों में भेजा गया ।आगे भी जब तक गंगा मैया व राधारानी सहित भगवान कृष्ण का आशीर्वाद बना रहेगा इसी तरह बुजुर्ग महिलाओं सहित यात्रा पर जाने वाले भक्तों के लिए यात्रा जारी रहेगी।ठाकुर ने यात्रा के विरोध में स्वर उठा रहे लोगो को संदेश देते हुए कहा ,कि मैंने पिछले विधान सभा चुनाव के दौरान विधान सभा के लोगो से वायदा किया था ,कि वह चुनाव जीते या हारे उन्हें वृंदावन यात्रा करवाई जाएगी।यह यात्रा किसी भी तरह के राजनैतिक लाभ के लिए नहीं है,इसलिये ऐसे लोगो को भी इस यात्रा का समर्थन करना चाहिए ।

Leave a Reply

Advertisement