February 5, 2026 8:19 am

ज़िला सोलन के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना धारकों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य

[adsforwp id="60"]

अर्की
शहनाज भाटिया

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना धारकों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। तहसील कल्याण अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 31 अगस्त, 2025 तक अपना ई-केवाईसी पूर्ण करना आवश्यक है ई-केवाईसी करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड ,राशन कार्ड ,आयु प्रमाण पत्र ,बैंक खाता संख्या , अन्य आवश्यक दस्तावेज
ई-केवाईसी करवाने के लिए कहां संपर्क करें
नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क करें। ई-केवाईसी सत्यापन का कार्य तहसील क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जा रहा है वर्तमान में तहसील अर्की में कुल 9328 पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। सभी पेंशनधारकों के लिए ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करना अनिवार्य है

Leave a Reply

Advertisement