अर्की
अर्की हेल्पिंग पीपल संस्था के सदस्यों ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के कैंसर पीड़ित परिवार देवीराम गांव कुसरी डाकघर भयूखंरी तहसील रामशहर जिला सोलन में पीड़ित परिवार जो कि पिछले काफी समय से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहा हैं व देवीराम का पोता करमचंद जिसकी दोनों टांगें टूट गई हैं। परिवार में कोई भी कमाने वाला सदस्य नहीं है अर्की हेल्पिंग पीपल संस्था के सदस्य घर पहुंचकर गरीब और असहाय परिवार से मिले।
परिवार की अवस्था को देखकर संस्था ने अपनी ओर से करमचंद और देवीराम दोनों को 5100 ₹- 5100 रुपए की राहत राशी प्रदान की । एवं भविष्य में अन्य प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए भी परिवार को संस्था कि ओर से आश्वासन दिया।





