January 21, 2026 10:18 pm

गाईघाट स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों के साथ प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही को देखा

[adsforwp id="60"]

सोलन
पवन कुमार सिंघ

गाईघाट स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों के साथ प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही को देखा और प्रदेश के विधायकों की कार्यशैली को समझा। इस अवसर पर स्कूल के प्राधानाचार्य अनिल बाली और हेमान्क कपिल ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विधानसभा की कार्यवाही देखने के उद्देश्य:
विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें यह समझने का अवसर मिला कि विधायक अपने क्षेत्र की समस्याओं को कैसे उठाते हैं विद्यार्थियों को राजनीति के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें यह बताया गया कि विधायक कैसे अपने क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष और विधायक से मुलाकात विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे कल का भविष्य हैं और उन्हें पढ़-लिखकर समाज में योगदान देना चाहिए कसौली के विधायक ने विद्यार्थियों को राजनीति के बारे में जागरूक किया और अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष और विधायक के साथ ग्रुप फोटो भी खिचवाई, जिसे स्कूल में यादगार के रूप में रखा जाएगा।

Leave a Reply