February 5, 2026 7:17 am

पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया

[adsforwp id="60"]

सोलन (बरोटीवाला )
पवन कुमार सिंघ

पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशा सेवन के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से बचाव और सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमों के पालन के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
नशा न सिर्फ व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह समाज के लिए भी घातक हो सकता है। नशे से दूर रहने और नशा मुक्ति केंद्रों के बारे में जानकारी दी गई। सोशल मीडिया और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने के तरीके बताए गए, ताकि विद्यार्थी साइबर अपराधों से बच सकें। ट्रैफिक नियमों का पालन करने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Advertisement