सोलन
पवन कुमार सिंघ
सेंट ल्यूक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन ने सीबीएसई स्टेट स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन को रोशन किया है। स्कूल के छात्रों ने एथलेटिक्स और क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उधव चंदेल19 वर्ष से कम आयु वर्ग में 1 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीतकर सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित श्रेया कटोच 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में 1 सिल्वर मेडल जीतकर सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित सुदीक्षा सिंह 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में 2 गोल्ड मेडल जीतकर सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित पार्थ शर्मा 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में 1 सिल्वर मेडल जीतकर सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित अंश राज चौहान 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में नॉर्थ जोन सीबीएसई नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनित सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर 2025 को वाराणसी में आयोजित की जाएगी और नॉर्थ जोन सीबीएसई नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता 1 से 15 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी, जिसमें भारत सहित 10 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रधानाचार्य सिस्टर स्टेकलिन स्टेला और फादर पी. साहय राज का अटूट समर्थन और कोच श्रीमती रीना देवी और श्री आर.एल. बिष्ट का मार्गदर्शन से अच्छा प्रदर्शन हुआ. स्कूल के छात्रों की इस उपलब्धि पर बधाई और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं।





