December 15, 2025 10:01 am

दाड़ला मोड़ में किया गया भगवान गणेश रंगनाथ महोत्सव का समापन व गणपति विसर्जन

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट उपमंडल के दाड़ला मोड़ में गणपति उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित भगवान गणेश रंगनाथ महोत्सव का समापन गणपति विसर्जन के साथ हुआ। गोविंद सागर झील के बीचों-बीच मंत्रोच्चारण के साथ गणपति प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। इससे पूर्व दाड़ला मोड़ पर हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति दी। इसके बाद बैंड-बाजों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो दाड़ला मोड़ से शुरू होकर गाड़ियों के काफिले के साथ लुहणू मैदान पहुंची। यात्रा में गणपति बप्पा के जयकारों के बीच नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। लुहणू मैदान से श्रद्धालु गणपति प्रतिमा को मोटरबोट के जरिए गोविंद सागर झील के बीचों-बीच ले गए,जहां विधिवत विसर्जन सम्पन्न हुआ। वहीं बीती रात दाड़ला मोड़ पर आयोजित भजन संध्या में स्थानीय भजन गायक सीमा शुक्ला,मास्टर किशोर और साजन सहजादा ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भक्तों ने भजनों पर जमकर नृत्य किया और वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसे पूर्व पंचायत प्रधान संत राम कौंडल की ओर से करवाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर उत्सव की गरिमा बढ़ाई। इस मौके पर अमर शर्मा,राजू सोनी,राकेश शर्मा,हरीश ठाकुर,नरेंद्र कौंडल,गगन कंवर,राजेश शर्मा,राकेश ठाकुर,विजय शर्मा,प्रकाश शर्मा,वीरेंद्र शर्मा,खेमराज,वीरेंद्र सोनू शर्मा,प्रदीप अग्रवाल,सोनी ठाकुर,महेन्द्र पाल,कमलेश,रमेश शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply