कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
जिंदगी की असल उड़ान बाकी है ।
जिंदगी के कई इम्तहान बाकी है ।।
अभी तो मापी है मुट्ठी भर जमीन हमने ।
अभी तो सारा आसमान बाक़ी है ।।
उक्त पंक्तियां कुनिहार के साथ लगते रुगड़ा गांव की कीर्ति शर्मा पर सटीक बैठती है ।बचपन से ही देश भक्ति का जज्बा पाले कीर्ति ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन कर अपने सपने को उड़ान दी है ।जिला सोलन के रूगड़ा गांव की कीर्ति ने अपनी शिक्षा लार्ड कॉन्वेंट स्कूल तारा हाल शिमला से की ।बी एस सी सेंट बिडज कॉलेज शिमला से करने के पश्चात एम एस सी हिमाचल यूनिवर्सिटी से पूर्ण की ।इसके पहचान सीडीएस परीक्षा पास करके एक वर्ष तक ऑफिसर ट्रेनिंग अकैडमी चेन्नई से पूर्ण करके भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन कर अब गुरदासपुर पंजाब में सेवायें देगी ।कीर्ति की सफलता की कहानी प्रदेश के हर एक मेहनत कश युवा के लिए प्रेरणा बन कर लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करेगी ।
सेना में लेफ्टिनेंट बनने के पश्चात वीरवार को अपने गांव आने पर कीर्ति का परिजनों ,स्वजनों व ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।इस दौरान परंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच गांव के मंदिरों में अपने इष्ट कुलजा का आशीर्वाद लिया ।



