गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) में सीबीएसई के तत्वावधान व प्रधानाचार्या श्वेता कोंडल के नेतृत्व में “लर्निंग आउटकम्स एंड पैडागॉजी” विषय पर एक वन-डे कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पावन दीप प्रज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग, अदिति गर्ग तथा प्रधानाचार्या श्वेता कौंडल ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया तथा रिसोर्स पर्सन्स को फ्लॉवर पॉट भेंट कर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन्स जसकनवर सिंह (जेस्सु) और सुश्री इरीन दास रहे ।दोनों विशेषज्ञों ने शिक्षकों को संवादात्मक गतिविधियों, समूह चर्चा और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि स्पष्ट एवं मापने योग्य सीखने के परिणाम तय करना और विद्यार्थी-अनुकूल शिक्षण पद्धति अपनाना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कुंजी है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता कौंडल और विद्यालय परिवार ने सभी आमंत्रित अतिथियों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। तथा विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।





