January 23, 2026 5:35 pm

भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ इकाई व सँयुक्त संघर्ष समिति खण्ड अर्की की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर बनी सहमति

[adsforwp id="60"]

अर्की शहनाज,

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ इकाई अर्की और संयुक्त संघर्ष समिति खंड अर्की की वैठक प्रधान देवी रूप शर्मा की अध्यक्षता में अर्की में सम्पन हुई। वैठक में अनेक विभागों के पूर्वकर्मचारियों ने भाग लिया। सर्वप्रथम पूर्व कनिष्ठ अभियंता स्वर्गीय मोहन लाल शर्मा की अचानक मृत्यु पर शोक व दो मिनट का मौन रखा गया।
उसके बाद संयुक्त संघर्ष समिति अर्की खंड के कोरडीनेटर  आर. आर. वर्मा ने समस्त आये पूर्वकर्मचारियों का स्वागत, अभिनन्दन तथा बंधन किया और साथ ही साथ मीटिंग का अजन्दा सदन के पटल पर विचार हेतु रखा। विस्तृत चर्चा के उपरांत तय किया गया की अर्की खंड से 30 सदस्य दिनांक 17.10.225. को जिला मुख्यालय सोलन में संयुक्त संघर्ष समिति के धरना प्रदर्शन में निश्चितरूप में भाग लेंगे तथा 9वर्षो से ज्यादा समय से लंवित पड़े पूर्वकर्मचारियों वित्तीय लाभो के बारे इस हिमाचल की सोइ हुई सरकार जगाया जा सकें। बैठक में कोरडीनेटर आर. आर. वर्मा के अतिरिक्त सह -कोरडीनेटर हमेंदर गुप्ता, के. सी. शर्मा, कामेश्वर शर्मा, राजिंदर राजपूत, रोशन लाल ठाकर, गोपाल सिंह ठाकर, प्रेम शर्मा, पदम देव, यश पाल,बनवारी लाल शर्मा, नागिन ठाकर, मुख़तर सिंह, चैत राम, राम लाल, बालक राम, बद्री शर्मा, राम सिंह, मंशा राम, संत राम, दामोदर, मुख्य सलाहकार राम सिंह वर्मा ने भाग लिया।

Leave a Reply