February 17, 2026 11:12 am

नवगठित जिला पटवारी-कानूनगो महासंघ सोलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने की जिलाधीश मनमोहन शर्मा से शिष्टाचार भेंट।

[adsforwp id="60"]

नवगठित जिला पटवारी-कानूनगो महासंघ सोलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सोमवार को जिलाधीश मनमोहन शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उपायुक्त सोलन के साथ अतिरिक्त उपायुक्त, जिला राजस्व अधिकारी, सदर कानूनगो एवं अन्य राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में एक औपचारिक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान महासंघ प्रतिनिधियों ने फील्ड स्तर पर आने वाली विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की। महासंघ ने जिलाधीश से त्रैमासिक बैठक आयोजित करने, असुरक्षित पटवार व कानूनगो कार्यालयों की स्थिति में सुधार लाने तथा राजस्व फील्ड कर्मचारियों को अन्य विभागों के समान आवास भत्ता देने की माँग रखी। बैठक में महासंघ के जिला प्रधान सुमित ठाकुर, रितु शर्मा, कृष्ण प्रकाश, बलवंत सिंह, रवि वर्मा, स्नेहा, कोमल गर्ग, कपिल देव, विक्की, बेअंत सिंह, कमल और सुरेश सहित अन्य पटवारी एवं कानूनगो उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Advertisement