February 5, 2026 7:17 am

धुन्धन विद्यालय में किया गया अंतर-सदन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

[adsforwp id="60"]

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में पवित्र त्यौहार दीवाली के शुभ अवसर पर सायंकालीन सत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल कौंडल द्वारा विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को दीवाली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देकर की गई। इस अवसर पर अंतर-सदन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के चारों सदन बाड़ेश्वर, कलाम, लक्ष्मी बाई और सतलुज के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल कौंडल, प्रवक्ता नरेंद्र कुमार तथा कार्यालय अधीक्षक नरेंद्र गौतम ने भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में सतलुज सदन ने प्रथम स्थान, कलाम एवं लक्ष्मी बाई सदन ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, जबकि बाड़ेश्वर सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी विजेता प्रतिभागियों और सदन प्रभारियों को बधाई दी तथा छात्रों को आगे भी ऐसी प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि उनका रचनात्मक और सर्वांगीण विकास हो सके। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यालय परिवार के सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को दीवाली की शुभकामनाएं दीं तथा बच्चों से कम पटाखे चलाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए ग्रीन दिवाली मनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को परंपरागत मिष्ठान खील, खिलौने और पताशे वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Advertisement