February 17, 2026 11:32 am

मानव कल्याण समिति करेगी नौ नवंबर को अर्की के बथालंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर जा आयोजन

[adsforwp id="60"]

मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक प्रधान राजिंदर गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक की जानकारी देते हुए सचिव राजेश कपाटिया ने बताया कि सदस्यों ने सर्वसम्मति से अर्की के लक्ष्मी गली निवासी की आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया है । इस व्यक्ति को हाल ही में एक दुर्घटना में गंभीर चोट आई थी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति नौ नवंबर रविवार को अर्की उपमंडल के बथालंग में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगी । समिति के संस्थापक डॉ० संतलाल शर्मा ने बताया कि इस कैम्प में हृदय रोग, अस्थि रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, शल्य और औषधि विशेषज्ञ सहित कई अन्य चिकित्सक रोगियों की जांच करेंगें । इसके इलावा ई०सी०जी०, रक्त जांच, दवाएं व चश्में इत्यादि समिति द्वारा मौके पर ही मुफ्त उपलब्ध करवाए जायेंगे। ज्ञात हो कि समिति अपने ही संसाधनों से हर वर्ष अर्की क्षेत्र में ऐसे दो चिकित्सा शिविर आयोजित करती है, कुल मिला कर यह समिति का 19वां कैंप होगा।
बैठक में प्रस्ताव पारित कर उमेश शर्मा व नीरज का समिति को समय समय पर वित्तीय सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया गया।
बैठक में सी० डी० बंसल, प्रेम सिंह चौहान, मनोहर लाल, ओम प्रकाश शर्मा, देवेन्द्र पाल व रोहित शर्मा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Advertisement