February 5, 2026 7:21 am

नशा माफिया को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाने पर रहेगा विशेष फोकस:नवीन झालटा

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट में नवनियुक्त डीएसपी नवीन झाल्टा ने अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मीडिया और लोगों के सहयोग से पुलिस अपने उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर सकती है, बशर्ते दोनों का सहयोग भरपूर मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। डीएसपी झाल्टा ने कहा कि पुलिस और पत्रकार दोनों का कार्य समाज में छिपी कुरीतियों को खोजकर उन्हें उजागर करना है। यदि दोनों एकजुटता से काम करें तो सामाजिक बुराइयों को प्रभावी ढंग से मिटाया जा सकता है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए उन्होंने दाड़लाघाट क्षेत्र का स्वयं निरीक्षण करने तथा आवश्यक कदम उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उपमंडल में मौजूद दो बड़े उद्योगों के कारण सड़क मार्गों पर दबाव बढ़ा है, जिसे व्यवस्थित करना प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। नशा-निवारण को लेकर डीएसपी झाल्टा ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि चिट्टा सहित सभी प्रकार के नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानों और चौकियों में स्टाफ को चुस्त-दुरुस्त कर नशा माफिया को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाने पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी विशेष पहल करने की घोषणा की। नवीन झाल्टा इससे पहले स्टेट विजिलेंस और किन्नौर और सोलन में बतौर डीएसपी के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। दाड़लाघाट में इससे पूर्व डीएसपी संदीप शर्मा तैनात थे, जिनका तबादला शिमला हो गया है।

Leave a Reply

Advertisement