पीएम श्री शाहिद की शहीद विजयंत थापर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की की दो छात्राएं राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता (ऊर्जा संरक्षण) पर राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत भाग लेंगी। कनिष्ठ वर्ग में साहिब कक्षा सातवीं तथा वरिष्ठ वर्ग में निधि कक्षा आठवीं की छात्रा का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। विद्यालय की प्रधानाचार्य विमल वर्मा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो की शिमला में 20 नवंबर 2025 को होगी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि विद्यालय के कला अध्यापक शकील कुरेशी के सानिध्य से में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी। एसजेवीएन विगत कई वर्षों से यह प्रतियोगिता छात्रों में जागरूकता फैलाने के लिए लगातार आयोजित करता आ रहा है।






