March 5, 2026 7:34 am

भारतीय जनता पार्टी दाड़लाघाट मंडल की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल

[adsforwp id="60"]

भारतीय जनता पार्टी दाड़लाघाट मंडल की संयुक्त मोर्चों की विशेष बैठक मंगलवार को झरने के पास आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा मोर्चों के बीच समन्वय बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में भाजपा सोलन ज़िला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, हिमाचल प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रतिभा कंवर और ज़िला सोलन किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त मोर्चों की कार्यशैली, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने संबंधी दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों का परिचय सत्र आयोजित किया गया। किसान मोर्चा अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला, महिला मोर्चा अध्यक्षा सुनीता ठाकुर, एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष संत राम, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश पूरी ने अपने-अपने मोर्चों की गतिविधियों, टीम संरचना और आगामी कार्य योजनाओं की जानकारी बैठक में दी। ज़िला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने कहा कि संगठनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा, समय पर योजनाओं का क्रियान्वयन और आपसी तालमेल से ही पार्टी मजबूत होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर भाजपा की नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने का आह्वान किया। बैठक में मंडल पदाधिकारियों, मोर्चों के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply