February 17, 2026 11:38 am

सोलन में हवा में हुई फायरिंग,मामला दर्ज

[adsforwp id="60"]

थाना सोलन पर सूचना मिली कि ओछघाट ड्रीम विल्ला होटल के पास एक व्यक्ति ने गोली चलाई है तथा आरोपी मौका से फरार हो गया था, जिस सूचना पर सरसरी तस्दीक पर पाया गया कि कल दिनांक 19.11.25 को  निवासी हरियाणा जो शुलिनी युनिवर्सिटी मे BBA 1st YEAR का छात्र है उसके किराए के कमरा मे शुलिनी युनिवर्सिटी के सीनीयर लडके गए तथा उस से बहसबाजी व गाली गलौच किया जिसके पश्चात रात को उसके पिता व परिजन सोलन आ गए तथा शुलिनी यूनिवर्सिटी मे उन्होने मैनेजमेंट से इसी बारे शिकायत की जिनको 02 बजे दिन दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था । उक्त छात्र व उसके पिता  व अन्य परिजन जब ड्रीम विल्ला के पास पहुँचे तो पिछली रात को झगडा करने वाले लडको मे से एक छात्र  ने उसके पिता से उसकी लाईसेंसी पिस्टल छीन ली तथा उसने हवा मे फायर कर दिया। इस घटना मे किसी को कोई चोट न आई है ।
आरोपी  को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और पिस्टल भी जब्त की गई है मामले में जाँच जारी है।

Leave a Reply

Advertisement