December 15, 2025 11:20 am

नशेड़ियों की वजह से कुनिहार का मान सम्मान हो रहा खराब ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
कुनिहार विकास सभा के प्रधान धनीराम तंनवर व समस्त कार्यकारिणी ने रोज़ाना मीडिया द्वारा सूचना मिलने पर पाया गया कि जितने भी यह नशेड़ी,जो नशे का कारोबार कर रहे हैं और चिट्टा जैसे नशीले पदार्थ का फैलाव युवाओं में कर रहे हैं जिसके करण उनके द्वारा पुलिस को बताए हुए पता पर कुनिहार‌ व कोठी गांव का निवासी दिखाया जाता है जिससे हमारे कुनिहार जनपद का मान सम्मान को ठेस पहुंच रही है,जबकि यह सभी लोग जितने युवा पकड़े जा रहे हैं कुनिहार से बाहर के रहने वाले हैं ।जिन्होंने यहां पर कुछ‌ समय पहले मकान वगैरा बनाए हैं इसलिए बिकास सभा भी इन्हें आगाह करती है की जब यह लोग इस प्रकार के अपराध में पकड़े जाते हैं ‌तो अपने पुश्तैनी घर का नाम पता पुलिस को बताए और मेरा सभी से यह भी आग्रह है कि जितने पुलिस विभाग से रिटायर पेंशनर है व किसी सभा किसी संस्था के पदाधिकारी व वरिष्ठ नागरिक है उनका फर्ज बन जाता है कि ऐसे कारोबार करने वाले को जल्द से जल्द पुलिस द्वारा पकड़वाने की कोशिश करें,जिनका नाम सामने नहीं आएगा ताकि कुनिहार जनपद के नौजवानों को इन नशे से बचाया जा सके और उनके परिवार भी सुरक्षित रह सके।

Leave a Reply