February 5, 2026 7:17 am

सत् साहिब सेंटर सेरीघाट द्वारा भव्य पुरस्कार वितरण समारोह ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
सत साहिब सेंटर सेरीघाट द्वारा आज भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत मामलीग के उप प्रधान संदीप कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बीडीसी कंडाघाट के पूर्व उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह ठाकुर तथा सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता बलदेव सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सत साहिब सेंटर की सह-समन्वयक डॉ. रीता परिहार ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के समक्ष केंद्र का विज़न प्रस्तुत किया। उन्होंने केंद्र की शैक्षिक गतिविधियों, छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों एवं समाजहित में किए जा रहे योगदान की जानकारी दी। डॉ. परिहार ने सभी अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए रमा परिहार का विशेष रूप से आभार प्रकट किया, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट स्टेनो शिक्षण कौशल से छात्रों को प्रशिक्षित किया और उन्हें नई दिशा प्रदान की।

इस अवसर पर सभी अभ्यर्थी (aspirants) एवं उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। समारोह का संचालन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Advertisement