पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के अंतर्गत डॉक्टर शिवानी जो इसी विद्यालय की विद्यार्थी रह चुकी है, ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी विद्यार्थियों को दी। इसमें विशेष रूप से लड़कियों को उनकी समस्याओं व स्वास्थ्य बारे अलग से जानकारी दी गई। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन से आरती सोनी ने भी विशेष रूप से भाग लिया। विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या अमिता कौशल ने आरती सोनी व डॉक्टर शिवानी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।





